
नई दिल्ली: UPI के जरिए भुगतान करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने बड़े लेनदेन के लिए UPI की सीमा बढ़ा दी है। यह नया नियम 15 सितम्बर 2025, यानी आज से पूरे देश में लागू हो गया है।
इस बदलाव के तहत, अब यूजर्स कुछ विशेष श्रेणियों में वेरिफाइड मर्चेंट्स को एक दिन में 10 लाख रुपये तक का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। यह बढ़ी हुई सीमा मुख्य रूप से शेयर बाजार में निवेश, बीमा प्रीमियम का भुगतान, क्रेडिट कार्ड बिल और लोन की EMI जैसे बड़े भुगतानों के लिए लागू की गई है। इस कदम का मकसद लोगों को बड़े भुगतान के लिए बार-बार लेनदेन करने की परेशानी से छुटकारा दिलाना है।

हालांकि, NPCI ने यह भी स्पष्ट किया है कि आम लोगों के बीच यानी पर्सन-टू-पर्सन (P2P) लेनदेन की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सीमा पहले की तरह ही प्रतिदिन 1 लाख रुपये बनी रहेगी।
जानें, किस कैटेगरी में कितनी हुई लिमिट
लोन और EMI भुगतान: अब लोन की किस्त या EMI चुकाने के लिए प्रति लेनदेन 5 लाख रुपये और एक दिन में अधिकतम 10 लाख रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा।
क्रेडिट कार्ड बिल: क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए प्रति लेनदेन की सीमा 5 लाख रुपये होगी, जबकि एक दिन में कुल 6 लाख रुपये तक चुकाए जा सकेंगे।
बीमा और निवेश: बीमा प्रीमियम भरने और म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार में निवेश के लिए भी अब एक बार में 5 लाख रुपये तक का भुगतान संभव होगा।
ट्रैवल भुगतान: यात्रा से जुड़े भुगतानों के लिए भी प्रति लेनदेन की सीमा 5 लाख रुपये कर दी गई है।
पहले विभिन्न ऐप्स पर KYC के आधार पर एक दिन में 1 से 4 लाख रुपये तक के लेनदेन की सीमा थी, जिससे बड़े भुगतान करने वालों को काफी असुविधा होती थी। NPCI के इस नए नियम से भुगतान प्रक्रिया न केवल तेज और सुगम होगी, बल्कि UPI की डेली या प्रति घंटे की लिमिट खत्म होने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
View this post on Instagram


Big news for UPI users








