You are currently viewing PSEB छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी; इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

PSEB छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी; इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अहम घोषणा करते हुए प्रैक्टिकल परीक्षाओं (Practical Exams) की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, नए साल में ये परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू होंगी और 12 फरवरी 2026 तक चलेंगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे इस शेड्यूल को तुरंत प्रभाव से छात्रों तक पहुंचाएं।

बोर्ड प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि ये परीक्षाएं सभी वर्गों के लिए आयोजित की जाएंगी। इसमें रेगुलर छात्रों के अलावा ओपन स्कूल, कंपार्टमेंट या री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, दर्जा या प्रदर्शन सुधार (Performance Improvement) और वोकेशनल/एनएसक्यूएफ विषय भी शामिल हैं। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपलों को ताकीद की है कि वे समय रहते विद्यार्थियों को पूरी जानकारी दें, ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी छात्र परीक्षा देने से वंचित न रह जाए।

छात्र डेटशीट की विस्तृत जानकारी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर डेटशीट का एक विशेष बॉक्स बनाया गया है, जिसमें क्लास और स्ट्रीम के अनुसार सारी जानकारी उपलब्ध है। इसके अलावा, अगर किसी स्कूल या छात्र को कोई तकनीकी समस्या आती है या स्पष्टीकरण चाहिए, तो वे बोर्ड की ईमेल आईडी conductpseb@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में हर साल करीब 7 लाख छात्र अपीयर होते हैं। बोर्ड की योजना के अनुसार, पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं निपटाई जाएंगी और उसके तुरंत बाद लिखित परीक्षाएं (Theory Exams) आयोजित होंगी। बोर्ड का प्रयास है कि परीक्षा प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा कर मई महीने के आखिर तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाए, ताकि छात्रों को आगे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Big news for PSEB students: The date sheet for Class 10th and 12th practical exams has been released.