You are currently viewing रक्षाबंधन से पहले LPG की कीमतों में बड़ी कटौती, जानें कितने कम हुए दाम

रक्षाबंधन से पहले LPG की कीमतों में बड़ी कटौती, जानें कितने कम हुए दाम

नई दिल्ली: रक्षाबंधन के त्यौहार से ठीक पहले तेल कंपनियों ने कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹33.50 तक की कटौती की गई है। नई दरें आज, यानी 1 अगस्त 2025 से देशभर में लागू हो गई हैं। हालांकि, आम लोगों को रसोई में फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह उम्मीद की जा रही थी कि त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार घरेलू गैस के दाम घटा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 8 अप्रैल को बदलाव किया गया था।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम होने से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा, क्योंकि वे अपने प्रतिष्ठानों में इसी सिलेंडर का उपयोग करते हैं। इससे उनके मासिक खर्च में कमी आएगी।

IOCL की वेबसाइट के अनुसार, देश के प्रमुख महानगरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली: राजधानी में सिलेंडर ₹33.50 सस्ता होकर अब ₹1631.50 का हो गया है, पहले इसकी कीमत ₹1665 थी।

कोलकाता: यहां कीमत ₹1769 से घटकर ₹1734.50 हो गई है।

मुंबई: आर्थिक राजधानी में सिलेंडर का नया रेट ₹1582.50 है, जो पहले ₹1616.50 था।

चेन्नई: यहां कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती हुई है, और नया दाम ₹1823.50 से घटकर ₹1789 हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Big cut in LPG prices before Rakshabandhan