You are currently viewing आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका, आज से 3 रुपए तक बढ़ गए सीएनजी-पीएनजी के दाम

आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका, आज से 3 रुपए तक बढ़ गए सीएनजी-पीएनजी के दाम

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली-एनसीआर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में आज से बढ़ोतरी हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) सीएनजी के दाम में 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज सुबह 8 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। वहीं, PNG के दाम में भी 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आज से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत कई उत्तर भारतीय शहरों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं। करनाल, कानपुर और मुजफ्फरनगर जैसे शहरों में भी कीमतें बढ़ी हैं।

सीएनजी के लेटेस्ट रेट्स
दिल्ली: 75.61 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 78.61 रुपये प्रति किलो हो गया है।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद: 78.17 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 81.17 रुपये प्रति किलो हुआ।
गुरुग्राम: 83.94 रुपये प्रति किलो से 89.07 रुपये प्रति किलो हो गया।
रेवाड़ी : 86.07 रुपये प्रति किलो से 89.07 रुपये प्रति किलो हुआ।
करनाल और कैथल : 84.29 रुपये प्रति किलो से 87.27 रुपये प्रति किलो।
मुजफ्फरनगर : 82.84 रुपये प्रति किलो से 85.84 रुपये प्रति किलो।
कानपुर : 87.40 रुपये प्रति किलो से 89.81 रुपये प्रति किलो।

दिल्ली में PNG के दाम बढ़कर 53.59 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर (SCM) हो गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में दाम 53.46 हो गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में दाम 56.97 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर पहुंच गया है। वहीं, कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में पीएनजी के दाम बढ़कर 56.10 कर दिए गए हैं।

Big blow to the common man, CNG-PNG prices increased by Rs 3 from today