
कैथल: हरियाणा के कैथल में दशहरे के पावन पर्व पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मुंदड़ी नहर में एक ऑल्टो कार गिर जाने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे, 3 महिलाएं और एक युवक शामिल हैं।
शनिवार सुबह, कैथल के गांव डीग का एक परिवार ऑल्टो कार में सवार होकर पूंडरी की ओर जा रहा था। रास्ते में मुंदड़ी के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घटना को देखा और तुरंत कार को नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में से सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक 15 वर्षीय लड़की का शव अभी भी नहर में खोजा जा रहा है। कार चला रहा ड्राइवर इस हादसे में बाल-बाल बच गया और उसका इलाज कुंडली अस्पताल में चल रहा है।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे सभी कैथल के गांव गुहणा में स्थित गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। वे सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकले थे। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
View this post on Instagram

big-accident-on-dussehra-the-whole-family-was-wiped-out-in-a-few-moments-death-took-away-all-8-members-like-this




