You are currently viewing मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, परेशानी से बचने के ल‍िए न‍िपटा लें जरूरी काम

मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, परेशानी से बचने के ल‍िए न‍िपटा लें जरूरी काम

नई दिल्ली: अप्रैल का महीना खत्‍म होने वाला है और एक द‍िन बाद मई शुरू हो जाएगा। इस महीने यद‍ि आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जरूर देख लीज‍िएगा। ताक‍ि आपको आने वाले समय में क‍िसी तरह की परेशानी न हो। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से मई 2022 की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है। मई महीने में अलग-अलग जोन में कुल 31 दिनों में से 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें इन छुट्ट‍ियों के दौरान ऑनलाइन मोड में बैंक का कामकाज जारी रहेगा।

मई में बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट
1 मई 2022 : मजदूर द‍िवस / महाराष्‍ट्र द‍िवस। पूरे देश में बैंक बंद। इस द‍िन रव‍िवार की भी छुट्टी रहेगी।
2 मई 2022 : महर्ष‍ि परशुराम जयंती – कई राज्‍यों में छुट्टी
3 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
4 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, (तेलंगाना)
9 मई 2022 : गुरु रब‍िंद्रनाथ जयंती- पश्‍च‍िम बंगाल और त्र‍िपुरा
14 मई 2022 : दूसरे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश
16 मई 2022 : बुध पूर्ण‍िमा
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मद‍िवस-स‍िक्‍क‍िम
28 मई 2022 : चौथे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश

मई 2022 में सप्ताहांत बैंक छुट्टियों की ल‍िस्‍ट
1 मई 2022 : रविवार
8 मई 2022 : रविवार
15 मई 2022 : रविवार
22 मई 2022 : रविवार
29 मई 2022 : रविवार

Banks will be closed for 13 days in May