You are currently viewing धोनी के फैंस के लिए सामने आई बुरी खबर, न्यूज पढ़कर लगेगा जोर का झटका

धोनी के फैंस के लिए सामने आई बुरी खबर, न्यूज पढ़कर लगेगा जोर का झटका

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। धोनी के बारे में ये खबर सुनकर उनके फैंस को जोर का झटका लगेगा। दरअसल, IPL 2022 के मेगा ऑकशन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बता दें कि IPL में दो नई टीमों अहमदाबाद और लखनऊ के आने के बाद 2022 IPL सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होना है, जिसपर सबकी निगाह है। मेगा ऑक्शन में कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को छोड़कर ज्यादातर खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एन श्रीनिवासन का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी नहीं चाहते है कि CSK टीम उन्हें एक बार फिर से रिटेन करें। धोनी का मानना है कि CSK को उनपर बहुत ज्यादा पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए। इस बात का खुलासा खुद चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने किया है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई ने IPL 2021 का खिताब जीता है। CSK टीम ने अब तक चारों खिताब धोनी की कप्तानी में ही जीतें हैं। 40 साल के धोनी का अगले साल IPL में खेलना मुश्किल है। धोनी ने फाइनल मैच के बाद साफ कर दिया था कि वे अगले साल भी IPL की चकाचौंध में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि अब धोनी नहीं चाहते हैं कि CSK उनके ऊपर खूब पैसा खर्च करके आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन में उन्हें रिटेन करे। इस सत्र में आईपीएल में धोनी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। उन्होंने 16 मैचों में 16 की औसत से 114 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 107 का रहा था। उनकी बेस्ट स्कोर भी 18 रन था।

Bad news surfaced for Dhoni’s fans, reading the news will be a shock