You are currently viewing हिमाचल घूमने गए पंजाब के आयुर्वेदिक डॉक्टर की लाहौल स्पीति में मौत, सामने आई मौत के पीछे की वजह

हिमाचल घूमने गए पंजाब के आयुर्वेदिक डॉक्टर की लाहौल स्पीति में मौत, सामने आई मौत के पीछे की वजह

लाहौल स्पीति: हिमाचल प्रदेश में घूमने गए एक पर्यटक की दुखद मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान वरिंदरजीत पंधेर (उम्र 54) के रूप में हुई है, जो पटियाला के अमन बाग कॉलोनी के निवासी थे और पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटक वरिंदरजीत पंधेर की मौत हिमाचल के लाहौल स्पीति जिले में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिक ऊंचाई के कारण हुई बीमारी (हाई एल्टीट्यूड सिकनेस) से हुई।

बताया जा रहा है कि वरिंदरजीत पंधेर 28 मई को अपनी पत्नी गुरप्रीत पंधेर और बेटी हरजोबन के साथ लेह घूमने गए थे। वे 28 मई को मनाली और 29 मई को लेह पहुंचे थे। लेह से लौटने के दौरान, वे पिछले रविवार को दारचा पहुंचे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और वे बीमार पड़ गए। दारचा में पर्यटक वरिंदरजीत को प्राथमिक उपचार देने के बाद केलांग रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

इस घटना ने एक बार फिर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई से होने वाली बीमारियों के खतरे को उजागर किया है। दारचा जैसे स्थानों पर, खासकर ग्राम्फू से लोसर के बीच, ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो जाता है, जिससे सांस लेने में गंभीर समस्या हो सकती है। यह उन पर्यटकों के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है जो मैदानी इलाकों से आते हैं और ऊंचाई पर रहने के आदी नहीं हैं।

Ayurvedic doctor from Punjab who went to Himachal