जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग कामर्स एंड मैनेजमेंट की ओर से स्वदेशी जागरण मंच के साथ मिलकर स्वावलम्बी भारत अभियान के अन्तर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘अपने अंदर के उद्यमी को जगाएं – आत्मनिर्भरता के लिए एक मिशन’ था। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में आयोजित इस सेमिनार का शुभारंभ डीएवी गान से हुआ। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली, डीन स्टूडेंट वैलफेयर व इंचार्ज कामर्स क्लब श्रीमती बीनू गुप्ता व डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया ने अतिथियों का स्वागत किया। सेमिनार में बतौर रिसोर्स पर्सन श्री कश्मीरी लाल, सीए पंकज जिंदल एवं श्री दविंदर सिंह उपस्थित थे। श्रीमती मीनू कोहली ने सभी का विधिवत स्वागत किया।

सीए पंकज जिंदल (नेशनल सचिव, फाइनेंस कमेटी, एसबीए) ने उपस्थित छात्राओं को स्वावलम्बी भारत अभियान के बारे में बताया तथा कहा कि उन्हें दूसरों को नौकरी देने की क्षमता रखनी चाहिए। श्री दविंदर सिंह नोडल ऑफिसर ने देश में नौकरियों की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्राओं को अपना बिजनेस आरम्भ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कई महिलाओं के उदाहरण भी दिए जो सफलतापूर्वक बिजनेस करके दूसरों को नौकरियां प्रदान कर रही हैं। उन्होंने खादी एवं गांव इंडस्ट्रियल बोर्ड की कई लोन स्कीमों की जानकारी भी दी। स्वावलम्बी भारत अभियान के अध्यक्ष श्री कश्मीरी लाल ने कृष्णा यादव (कृष्णा अचार), मीना बिंद्रा (बीबा) तथा किरन मजूमदार (सबसे अमीर बिजनेस वुमैन) के उदाहरण दिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया। श्रीमती बीनू गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया।
इस सेमिनार में विभिन्न विषयों की लगभग 250 छात्राओं ने भाग लिया। मंच संचालन श्रीमती शैफाली कश्यप एवं सुश्री आंचल ने किया। तकनीकी सहायता श्री अरविंद चंदी ने दी। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच से श्री सिद्धार्थ शंकर शर्मा, श्री आकाश राठौड़, श्री विजय, श्री शेखर भारती, श्री राजीव, श्री संदीप छिब्बर, श्रीमती पूनम दिनेश भी उपस्थित थे। फैकल्टी सदस्यों श्रीमती सविता महेन्द्रू, श्रीमती रितु बाहरी, श्रीमती शायना मोंगा एवं श्री विधु वोहरा ने भी सेमिनार में भाग लिया।
Awaken the entrepreneur in you, a seminar organized by HMV on a mission for self-reliance




