नई दिल्ली: जून महीने के पहले दिन आम जनता को बड़ी राहत मिली है। कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कटौती हुई है। कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 72 रुपये तक की कटौती हुई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1 जून से दिल्ली में 69.50 रुपये, कोलकाता में 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये सस्ता हो गया है।
बता दें कि तेल कंपनियों को लगातार फायदा हो रहा है और इसी कारण पिछले तीन महीने से लगातार सिलेंडर के दाम कम हो रहे है। 1 मई, 2024 को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 19 रुपये कम हुए थे। सिलेंडर के दामों में लगातार कमी आर्थिक चुनौतियों के बीच लागत से जूझ रहे व्यवसायों के लिए एक कदम है।
अप्रैल में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपये कम होकर 1764.50 रुपये हो गई थी। सरकार घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलेंडर के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू कर रही है। इसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत परिवारों को सब्सिडी प्रदान की जाती है।


At the beginning of the month, the general public got a big relief, the price of LPG cylinders decreased by this much rupees








