
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2 दिन बाद CM पद से इस्तीफा दे दूंगा। जनता के फैसले तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना आप। जब जीता दोगे तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। उन्होंने आगे कहा, मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाए। मैं इसलिए राजनीति में नहीं आया था। आज मैं अग्नि परीक्षा के लिए तैयार हूं।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने कानून बनाकर मेरे काम बंद करने की कोशिश की। उन्होंने कहा अगर आपको लगता है केजरीवाल ईमानदार हैं तो जमकर हमारे पक्ष में वोट देना। फरवरी में चुनाव हैं। मेरी मांग कि चुनाव तुरंत कराएं जाएं। नवंबर में महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराएं जाएं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह भी डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पद तभी संभालेंगे जब फरवरी में चुनाव में जीत के बाद जनता की अदालत से चुनकर आ जाएं।


arvind-kejriwal-made-a-big-announcement-said-i-will-resign-after-2-days




