You are currently viewing पंजाब की एक और शान हमेशा के लिए खामोश, राजवीर जवंदा के बाद इस कलाकार ने दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहर

पंजाब की एक और शान हमेशा के लिए खामोश, राजवीर जवंदा के बाद इस कलाकार ने दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहर

खरड़: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन से उभरे दुख के बीच संगीत जगत को एक और गहरा आघात लगा है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और पंजाब की शान, मशहूर अलगोजा वादक करमजीत सिंह बग्गा ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, करमजीत सिंह बग्गा ने खरड़ स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। दुखद बात यह है कि वह महज तीन दिन पहले ही कनाडा से भारत लौटे थे। बताया जा रहा है कि बीती शाम जब वह घर पर बैठे थे, तो अचानक उनकी छाती में तेज दर्द उठा। उनके भतीजे उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

करमजीत सिंह बग्गा को उनकी बेमिसाल अलगोजा वादन की कला के लिए स्टेट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। वह स्वास्थ्य विभाग से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपनी कला के दम पर उन्होंने पंजाबी संगीत को एक अनूठी पहचान दी थी। उनके आकस्मिक निधन से पंजाबी लोक संगीत में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है, जिसे भर पाना मुश्किल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Another pride of Punjab is silent forever