
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की समिति ने भांग की खेती को वैध बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया है। समिति ने राज्य के वित्तीय संसाधनों के रूप में इसकी संभावनाओं को उजागर करते हुए चिकित्सा और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए भांग की खेती पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री और विधानसभा समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने रिपोर्ट और भांग की खेती के संभावित लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह विचार पहले नियम 130 के तहत विधानसभा में पेश किया गया था, जिसमें सत्ताधारी और विपक्ष दोनों की समर्थन प्राप्त हुई थी।
नेगी ने बताया, समिति ने हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों का दौरा किया और स्थानीय लोगों के साथ सलाह-मशविरा किया कि भांग की खेती का उपयोग चिकित्सा और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए कैसे किया जा सकता है। इस दौरान, हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है, जो अब 10 सितंबर तक चलेगा।


An important proposal to legalize cannabis cultivation was passed




