You are currently viewing जालंधर में धुंध के बीच खाने की तलाश में रिहायशी इलाके में घुसा सांभर, वन विभाग और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

जालंधर में धुंध के बीच खाने की तलाश में रिहायशी इलाके में घुसा सांभर, वन विभाग और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

जालंधर: कड़ाके की ठंड और घनी धुंध का असर अब जंगली जानवरों पर भी दिखने लगा है। भूख और खाने की तलाश में जंगल से निकलकर एक सांभर शहर के व्यस्त इलाके पठानकोट चौक पहुंच गया। रिहायशी इलाके की सड़कों पर अचानक इतने बड़े जंगली जानवर को दौड़ते देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही देखकर सांभर घबरा गया और जान बचाने के लिए पास ही स्थित एक खाली प्लॉट में जा घुसा। इलाका निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर (PCR) की टीम और वन विभाग के कर्मचारी साजो-सामान के साथ मौके पर पहुंच गए।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सांभर काफी डरा हुआ था और इधर-उधर भाग रहा था। टीम को उसे काबू करने में काफी पसीना बहाना पड़ा। वन विभाग ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घेराबंदी की और काफी प्रयासों के बाद सांभर को सुरक्षित पकड़ लिया।

मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही वे तुरंत हरकत में आए और वन विभाग की मदद की। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सांभर की हालत ठीक है, लेकिन एहतियात के तौर पर पहले उसका मेडिकल चेकअप और इलाज करवाया जाएगा। इसके बाद उसे होशियारपुर के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके।

Amidst the fog in Jalandhar, a sambar deer wandered into a residential area in search of food. The forest department and police managed to capture