You are currently viewing अमेरिका बना भारत विरोधी गैंगस्टरों का नया अड्डा, NIA की लिस्ट पर FBI ने 8 खालिस्तानी दबोचे

अमेरिका बना भारत विरोधी गैंगस्टरों का नया अड्डा, NIA की लिस्ट पर FBI ने 8 खालिस्तानी दबोचे

वाशिंगटन: कनाडा के बाद अब संयुक्त राज्य अमेरिका भारत विरोधी गैंगस्टरों और खालिस्तानी अलगाववादियों के लिए एक नया सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। ये तत्व अमेरिका में बैठकर भारत के खिलाफ अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में, भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अनुरोध पर अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी गैंगस्टर NIA की हिट लिस्ट में शामिल थे।

एनआईए के इनपुट पर FBI का बड़ा एक्शन
सूत्रों के मुताबिक, इन गैंगस्टरों की गिरफ्तारी भारत और अमेरिका की जांच एजेंसियों के बीच बढ़े हुए समन्वय का नतीजा है। NIA ने अमेरिका में सक्रिय भारत विरोधी अपराधियों की एक सूची FBI को सौंपी थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए अनुरोध किया था। इसी इनपुट पर कार्रवाई करते हुए FBI ने इन 8 भारतीय मूल के अपराधियों को धर दबोचा। यह गिरोह अमेरिका में रहकर भारत में बड़ी वारदातों की साजिश रचने के अलावा अपहरण और वसूली जैसे अपराधों में भी लिप्त था।

FBI द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी खालिस्तानी पृष्ठभूमि के हैं और NIA की मोस्ट वांटेड सूची में थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में दिलप्रीत सिंह, अर्षप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, विशाल, पवित्र सिंह बटाला, गुरताज सिंह, मनप्रीत रंधावा और सरबजीत सिंह शामिल हैं। यह गिरफ्तारी भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद विरोधी प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

कौन है मास्टरमाइंड पवित्र सिंह बटाला?
गिरफ्तार अपराधियों में पवित्र सिंह बटाला को एक बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है। वह NIA की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है और आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है। वह NIA के एक अन्य मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा का भी करीबी सहयोगी है। पंजाब के बटाला का रहने वाला पवित्र सिंह अब भारतीय एजेंसियों के रडार पर है और जल्द ही उसके प्रत्यर्पण के लिए FBI से संपर्क साधा जा सकता है।

भारी मात्रा में हथियार और दस्तावेज बरामद
इन गैंगस्टरों के ठिकाने से FBI ने 5 ऑटोमैटिक गन, 1 असॉल्ट राइफल और मैगजीन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा, कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इन गिरफ्तारियों को भारत विरोधी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

America became the new hub of anti-India gangsters