जालंधरः सोमवार दोपहर अकाली दल व भाजपा के एक संयुक्त बैठक नकोदर, कंग साबू गाँव और गोहिर गाँव में रखी गई। बैठक के दौरान स. चरणजीत सिंह अटवाल का जोरदार स्वागत किया गया।बैठक के दौरान तीन गांवों के लोगों ने चरणजीत सिंह अटवाल को समर्थन देने का भरोसा दिलाया और कहा कि चरणजीत सिंह अटवाल भारी मतों के अंतर से विजयी होंगे। इस मौके कंग साबू के सरपंच देव राज मधारा, पूर्व सरपंच जसवंत सिंह सैन व रेशम सिंह ने चरणजीत सिंह अटवाल का जोरदार स्वागत किया। इस मौके गुरप्रताप सिंह वडाला ने भी अपने विचार पेश किये।
इस मौके नगर प्रधान अदित्य बतारा, भाजपा के प्रधान बलदेव बब्बू, अकाली दल के शहरी प्रधान गुरविंदर सिंह भाटिया, गुरप्रताप सिंह वडाला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।





