You are currently viewing अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह को गहरा सदमा, परिवार में छाई शोक की लहर

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह को गहरा सदमा, परिवार में छाई शोक की लहर

अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके जीजा गुरविंदर सिंह की एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरविंदर सिंह पंजाब पुलिस में मुलाजिम थे।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब जत्थेदार के जीजा गुरविंदर सिंह अपने गांव से अमृतसर स्थित अपनी रिहाइश भाई मंझ साहिब रोड पर आ रहे थे। वह मोटरसाइकिल पर सवार थे कि रास्ते में अचानक एक गाय उनके आगे आ गई।

गाय से टकराने के बाद गुरविंदर सिंह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

मंगलवार तड़के इलाज के दौरान 53 वर्षीय गुरविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर है। विभिन्न धार्मिक शख्सियतों ने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के साथ इस दुखद घटना पर गहरा अफसोस जाहिर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Akal Takht’s Jathedar Kuldeep Singh