नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि मोबाइल डाटा खत्म हो जाने के बाद भी आप फ्री इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। बता दें फेसबुक अपने यूजर्स को यह सुविधा देता है। फेसबुक के फ्री Wi-Fi सर्विस से आप फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी आपको आस-पास डेडिकेटेड हॉटस्पॉट खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फेसबुक के मुताबिक, लोकल बिजनेस के Wi-Fi हॉटस्पॉट होते हैं और उसे वो वेरिफाई भी करता है। ये वाई-फाई भरोसे लायक होते हैं और ज्यादातर केस में ये फ्री होते हैं। फेसबुक के पास Wi-Fi फाउंडर नेटवर्क है, जहां से आप फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फीचर फेसबुक में छुपा रहता है। इसे सीक्रेट टूल कहा जा सकता है। एंड्रॉयड और iOS यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको फेसबुक ऐप ओपन करना होगा और थ्री-लाइन मेन्यू बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सेटिंग्स एंड प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाएं। उसके बाद आपको Find Wi-Fi के ऑप्शन में जाना होगा। उसके बाद फेसबुक आपको आस-पास में अवेलेबल पब्लिक Wi-Fi हॉटस्पॉट्स के बारे में जानकारी देगा। यह साफ में मैप और लोकेशन दोनों जगह की जानकारी भी देगा।
उसके बाद See More पर जाने पर आपको Wi-Fi हॉटस्पॉट के बारे में डिटेल में जानकारी मिलेगी। यहां आपको वाई-फाई का नाम और स्पीड का पता चलता है। ऑप्शन पर क्लिक करके आप वहां तक जाने का डायरेक्शन देख सकेंगे। जरूरी नहीं कि सारे Wi-Fi हॉटस्पॉट फ्री हों। कुछ पेड भी होते हैं, जहां आपको इंटरनेट के लिए चार्ज करना होगा।
After running out of mobile data, you can run free internet like this, know about this special trick




