लुधियाना: विदेश बसने की चाहत में एक और परिवार दर्दनाक धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। लुधियाना में ‘मैरिज फ्रॉड’ का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां लाखों रुपये खर्च कर जिस बहू को विदेश भेजा गया, उसने वहां पहुंचते ही अपने पति और ससुराल वालों की पीठ में छुरा घोंप दिया। पति को पीआर दिलाने का सपना दिखाकर यह दुल्हन न केवल अपने वादे से मुकर गई, बल्कि वहां दूसरे शख्स के साथ रंगरलियां मनाने लगी। अब यह शातिर लड़की अपने पति को ही झूठे मुकदमों में फंसाकर जान से मारने की धमकियां दे रही है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी लड़की और उसके परिवार पर धोखाधड़ी का संगीन केस दर्ज कर लिया है।
पीआर के लालच में पानी की तरह बहाया पैसा
थाना मेहरबान पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पिता गुरजीत सिंह ने अपना दर्द बयां किया है। विभागीय जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत पीड़ित के बेटे की शादी गुरप्रीत कौर से करवाई थी। पक्का वादा किया गया था कि लड़की कनाडा जाकर अपने पति को भी वहां बुला लेगी। इस झांसे में आकर गुरजीत सिंह ने बहू की कॉलेज फीस, वीआईपी रहन-सहन और भारत से कनाडा आने-जाने की महंगी हवाई टिकटों पर अपनी गाढ़ी कमाई का लाखों रुपया पानी की तरह बहा दिया। लेकिन, जैसे ही गुरप्रीत कौर कनाडा में सेटल हुई, उसने पति को बुलाने में टालमटोल करना शुरू कर दिया और साथ रहने से साफ इनकार कर दिया।
कनाडा पहुंचते ही गैर-मर्द से बनाए संबंध, तलाक की दी अर्जी
पीड़ित परिवार को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब उन्हें बहू की घिनौनी करतूतों की भनक लगी। उन्हें पता चला कि गुरप्रीत ने कनाडा में किसी अन्य गैर-मर्द के साथ अवैध संबंध बना लिए हैं और वह उसी के साथ ऐश कर रही है। जब पीड़ित बेटे ने इस धोखे का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी लड़की और उसके मायके वालों ने उल्टे उसी को धमकाना शुरू कर दिया। गुरप्रीत कौर ने अपने पति के खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायतें दे दीं और कोर्ट में तलाक की फाइल भी लगा दी। दुस्साहस की हदें पार करते हुए आरोपियों ने पीड़ित के बेटे को कनाडा में ही जान से मारने की खौफनाक धमकियां दे डालीं, जिसके बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और दहशत के साए में है।


After moving to Canada, the bride revealed her true colors—swindling lakhs and engaging in an affair with another man








