You are currently viewing टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की तैयारी में Adani Group, Jio-Airtel से होगा मुकाबला

टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की तैयारी में Adani Group, Jio-Airtel से होगा मुकाबला

नई दिल्ली: एशिया के सबसे अमीर अरबपति कारोबारी गौतम अडानी अब टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं। टेलीकॉम सेक्टर में अपना दबदबा बनाने के लिए अडानी कंपनी एक नई योजना बना रही है। खबर है कि गौतम अडानी ग्रुप इस महीने के अंत में होने वाली आगामी 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेंगे और इसके लिए आवेदन किया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है। बता दें अडानी ग्रुप का मुकाबला सीधे मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और इस सेक्टर के दिग्गज सुनील भारती मित्तल की एयरटेल से होगा।

Adani Group will compete with Jio-Airtel in preparation for entry in telecom sector