अमृतसर: पंजाब के अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से आए एक भारतीय यात्री से 498 ग्राम सोना बरामद किया है।
कस्टम कार्यालय द्वारा बुधवार को दी जानकारी अनुसार पकड़े गए यात्री की पहचान जिला तरनतारन के गांव मनोचहर निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि गुरमीत सिंह नौ मार्च को शारजाह से आई इंडिगो की एक उड़ान से आया था। अधिकारियों ने जांच करने पर यात्री के अंडरवियर में छुपाया हुआ 498 ग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया। कस्टम विभाग ने सोना जब्त कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।