
लुधियाना: लुधियाना के दीपक अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक युवक ने शनिवार को अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय हरिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां की बीमारी और पारिवारिक परेशानियों से काफी तनाव में था।
जानकारी के अनुसार, हरिंदर सिंह की मां सुखदेव कौर पिछले 10 दिनों से दीपक अस्पताल में बीमार थी। इसी बीच शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे हरिंदर अस्पताल की छत पर गया और वहां से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे इमरजेंसी में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, हरिंदर सिंह करीब 1 साल पहले अपने पिता को खो चुका था और उसकी पत्नी से 7 साल पहले तलाक हो गया था। उसकी मां की बीमारी ने उसकी मानसिक स्थिति को और बिगाड़ दिया था। इन सभी परेशानियों से जूझते हुए उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया।
थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक जमालपुर के इलाके का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
View this post on Instagram


a-young-man-committed-suicide-by-jumping-from-the-roof-of-a-hospital




