अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह वरपाल के बेटे हरचरणप्रीत सिंह रागी समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हरचरणप्रीत के साथ उनके ससुर जसबीर सिंह और एक साथी गुरप्रीत सिंह की भी मौत हो गई है। भाई हरचरणप्रीत सिंह 25 साल के थे।
जानकारी के मुताबिक, भाई हरचरणप्रीत सिंह कीर्तन करते थे और टाटा नगर कीर्तन कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें कार सवार भाई हरचरणप्रीत सिंह समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञानी मलकीत सिंह ने बताया कि शव 8 जून को अमृतसर पहुंचेंगे और 9 जून को अंतिम संस्कार किया जाएगा।


A mountain of sorrows fell on the head granthi of Sri Akal Takht Sahib, three people including his son died on the spot in a road accident








