
टोक्यो: जापान में एक बड़ा विमान हादसा टल गया जब चीन के शंघाई से टोक्यो जा रहा जापान एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान अचानक 26 हजार फीट नीचे आ गया। विमान के अचानक ऊंचाई खोने से विमान में सवार यात्री दहशत में आ गए और ऑक्सीजन मास्क लगाने को मजबूर हो गए। इस दौरान कुछ यात्रियों ने तो अपनी वसीयत तक लिखना शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार, 30 जून को जापान एयरलाइंस का विमान शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट से टोक्यो के नारिता एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था। जापान एयरलाइंस और स्प्रिंग जापान एयरलाइन की सहायक कंपनी के बीच कोडशेयरिंग वाले इस विमान में 191 यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान, जब विमान 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तो अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह महज 10 मिनट के भीतर 26 हजार फीट नीचे गिरकर 10,500 फीट पर आ गया।
देखें VIDEO-
A #JapanAirlines #flight from #Shanghai to #Tokyo made an emergency landing at Kansai Airport last night after a cabin depressurization alert. The #Boeing 737-800, carrying 191 people, landed safely. No injuries reported. #China #Japan pic.twitter.com/wCneZ3nkk0
— Shanghai Daily (@shanghaidaily) July 1, 2025
विमान को तेजी से नीचे आता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे की आशंका में यात्रियों ने तुरंत ऑक्सीजन मास्क लगा लिए। एक यात्री ने आपबीती बताते हुए कहा कि उन्होंने एक धीमी आवाज सुनी और कुछ ही सेकंड में ऑक्सीजन मास्क नीचे गिर गए। तभी एक एयर होस्टेस ने आकर मास्क लगाने का निर्देश दिया और विमान में तकनीकी खराबी की सूचना दी। इस दौरान कुछ यात्री सो रहे थे, जबकि कई यात्रियों ने डर के मारे अपनी वसीयत लिखना शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों ने अपने परिजनों को बैंक पिन और बीमा की जानकारी भी भेजनी शुरू कर दी। एक यात्री ने कहा कि जब वह अपनी वसीयत, बीमा और बैंक कार्ड के पिन लिख रहा था तो उसकी आंखों में आंसू आ गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को आपातकालीन लैंडिंग की सूचना दी। जिसके बाद विमान को जापान के ओसाका स्थित कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया और वहां रात 8:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) सुरक्षित रूप से उतारा गया। यात्रियों को असुविधा के लिए एयरलाइन ने मुआवजे के तौर पर 15 हजार येन (लगभग 93 अमेरिकी डॉलर) और एक रात के लिए होटल की सुविधा प्रदान की है। जापान एयरलाइंस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
View this post on Instagram

A Japanese plane going from Shanghai to Tokyo came down








