You are currently viewing पंजाब में 3 मंजिला होटल में लगी भीषण आग, दम घुटने से 5 लोग बेहोश; मौत के मुंह में समा गया जोड़ा

पंजाब में 3 मंजिला होटल में लगी भीषण आग, दम घुटने से 5 लोग बेहोश; मौत के मुंह में समा गया जोड़ा

लुधियाना: लुधियाना के जवाहर नगर कैंप स्थित रॉयल ब्लयू नामक एक तीन मंजिला होटल में गुरुवार सुबह करीब 5:15 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक प्रेमी जोड़े की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग दम घुटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रेमी जोड़ा होटल की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में था। आग लगने के कारण वे कमरे से बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। अन्य पांच लोग जो पहली मंजिल पर थे, वे बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सिविल लाइन आकर्षि जैन, थाना डिवीजन नंबर 5 प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार, चौंकी कौचर मार्किट धर्मपाल और बस स्टैंड चौंकी इंचार्ज अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार, होटल से निकलने का रास्ता काफी तंग था, जिसके कारण प्रेमी जोड़ा फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। एसीपी आकर्षि जैन ने बताया कि इस घटना के बाद होटल को सीज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद बस स्टैंड पर बने अव्यवस्थित ढंग से चलने वाले होटलों पर भी कार्रवाई की संभावना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

a-huge-fire-broke-out-in-a-3-storey-hotel-in-punjab-5-people-fainted-due-to-suffocation-a-couple-died