You are currently viewing फास्ट फूड की दुकान में जोरदार धमाका, 100 मीटर दूर जाकर गिरा शटर; मचा हड़कंप

फास्ट फूड की दुकान में जोरदार धमाका, 100 मीटर दूर जाकर गिरा शटर; मचा हड़कंप

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला जिले के कालका शहर में सोमवार सुबह उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक फास्ट फूड की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। बाजार में हुई यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि बंद दुकान का शटर उखड़कर सड़क पर करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरा।

जानकारी के अनुसार, धमाके के वक्त दुकान बंद थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकान के पास खड़ी एक बाइक और स्कूटी भी इसकी चपेट में आकर गिर गईं।

धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

इस घटना के बाद से बाजार के व्यापारियों में डर का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

A huge explosion in a fast food shop