You are currently viewing पटरी पर फंसे नाशपाती से लदे ट्रक को हाई-स्पीड ट्रेन ने मारी टक्कर, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

पटरी पर फंसे नाशपाती से लदे ट्रक को हाई-स्पीड ट्रेन ने मारी टक्कर, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

 

एम्स्टर्डम: नीदरलैंड में हुए एक भयानक रेल हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन ने लेवल क्रॉसिंग पर फंसे एक ट्रक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। यह ट्रक नाशपातियों से लदा हुआ था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चारों तरफ नाशपाती, मलबा और धूल का गुबार फैल गया।

यह दिल दहला देने वाली घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे नीदरलैंड के शांत गांव मीटरेन के ब्रेडेस्ट्राट इलाके में हुई। जारी सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि ट्रक धीरे-धीरे रेलवे क्रॉसिंग पर चढ़ता है, लेकिन शायद सड़क पर दूसरे वाहनों से बचने के लिए वह अचानक ब्रेक लगाकर पीछे हटने की कोशिश करता है।

इसी अफरातफरी के दौरान क्रॉसिंग के लाल-सफेद बैरियर बंद हो जाते हैं और ट्रक दोनों बैरियर के बीचों-बीच पटरी पर फंस जाता है। इसके कुछ ही सेकंड बाद, एक हाई-स्पीड ट्रेन वहां आती है और ट्रक को रौंदते हुए निकल जाती है।

देखें VIDEO-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ProRail (@prorail)

इस भयानक टक्कर में ट्रक में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। हालांकि, इसे चमत्कार ही कहा जाएगा कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद सभी को केवल मामूली चोटें आईं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है या नहीं।

हादसे के वक्त ट्रेन में करीब 200 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित रहे। सभी यात्रियों को तुरंत ट्रेन से निकाला गया और बसों के माध्यम से डेन बॉश स्टेशन पहुंचाया गया।

रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर ‘ProRail’ के मुताबिक, इस हादसे में रेल ट्रैक को बेहद गंभीर नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि करीब एक किलोमीटर लंबे ट्रैक को पूरी तरह उखाड़कर दोबारा बिछाना पड़ेगा। मरम्मत का यह काम सप्ताहांत तक जारी रहने की संभावना है।

फिलहाल, उट्रेख्त से डेन बॉश के बीच ट्रेन सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। गेल्डरमाल्सन से डेन बॉश के बीच भी कोई ट्रेन नहीं चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को फिलहाल आर्नहेम मार्ग से भेजा जा रहा है, जबकि प्रभावित हिस्से में बस सेवा शुरू की गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

A high-speed train hits a truck