
नई दिल्ली: एक जनवरी को सिर्फ साल ही नहीं बदला है, बल्कि कई बड़े नियमों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। साल 2024 के अंत में नए साल में नई नीतियाँ और खर्चे लागू हुए हैं, जो सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर असर डालेंगे। ये बदलाव 1 जनवरी से प्रभावी हुए हैं, जिससे नागरिकों के जीवन में नए राग और नए खर्चे जुड़ गए हैं।
नए साल के आगमन के साथ कई अहम नियमों में संशोधन किए गए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे कराधान, उपभोक्ता वस्तुएं, सेवाएँ और सरकारी नीतियों पर लागू होंगे। इन परिवर्तनों का उद्देश्य आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देना और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। आईए जानते है इनके बारे में-
RBI के FD नियमों में बदलाव
रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी से NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) और HFC (हाउसिंग फाइनेंस कंपनी) के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसमें डिपॉजिट लेने के नियम, लिक्विड असेट्स रखने का प्रतिशत और डिपॉजिट का बीमा कराने से जुड़े नए नियम शामिल हैं।
कारों की कीमतें बढ़ने जा रही हैं
नए साल में कई ब कार कंपनियों ने कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इनमें मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों ने लगभग 3% तक की कीमत बढ़ाने का निर्णय लिया है।
एलपीजी की कीमत
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पिछले कुछ महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन 14।2 किलो का घरेलू सिलेंडर अभी भी 803 रुपये में मिल रहा है। घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अमेजन प्राइम में बदलाव
अमेजन इंडिया ने 1 जनवरी 2025 से अपनी प्राइम मेंबरशिप के नियमों में बदलाव किया है। अब एक अकाउंट से सिर्फ दो टीवी पर ही प्राइम वीडियो स्ट्रीम किया जा सकेगा। पहले पांच डिवाइस तक स्ट्रीमिंग की अनुमति थी। अधिक टीवी पर स्ट्रीमिंग करने के लिए अतिरिक्त सदस्यता लेनी पड़ेगी।
GST पोर्टल में बदलाव
1 जनवरी से GST पोर्टल में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। इसमें ई-वे बिल की डेडलाइन और GST पोर्टल की सुरक्षा से जुड़े बदलाव होंगे। नए नियम लागू होने से खरीदार, विक्रेता और ट्रांसपोर्टर को समस्याएं हो सकती हैं।
पेंशन का पैसा
ईपीएफओ ने 1 जनवरी से पेंशन नियम को आसान बना दिया है। अब कर्मचारी अपनी पेंशन की राशि को किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे, और इसके लिए किसी अतिरिक्त सत्यापन की जरूरत नहीं होगी।
FD के नियमों में बदलाव
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में भी बदलाव हो रहे हैं। अगर आप FD में निवेश करते हैं, तो 1 जनवरी से इसमें जमा रकम को मैच्योरिटी से पहले निकालने के नियम में बदलाव होंगे। ये बदलाव खासतौर पर NBFCs और HFCs से जुड़े होंगे।
View this post on Instagram

These 7 rules have changed from today








