
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लाखों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस फैसले को देश के युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश के हर कोने में शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कितना होगा खर्च?
85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना और एक मौजूदा केंद्रीय विद्यालय के विस्तार के लिए अगले आठ वर्षों में करीब 5872.08 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
केंद्रीय विद्यालय क्या है?
केंद्रीय विद्यालय भारत में एक प्रकार का स्कूल है जो मुख्य रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए बनाया गया है। इन विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है और इनकी गुणवत्ता के लिए देशभर में जाना जाता है।
View this post on Instagram

PM Modi made a big announcement for students, you will be happy to know




