Punjab Live News
यमुनानगर :तिलकराज चड्ढा इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर ईशा का एक्टिवा से पर्स उठाकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें एक बाइक पर दो युवक आते हैं और उनकी एक्टिवा से पर्स उठाकर ले जाते हैं। शोर मचाने पर बाहर आए परिजन आरोपितों का पीछा करते हैं, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। मामले में रामपुरा पुलिस चौकी में केस दर्ज हुआ है
बैग में आईफोन, लैपटॉप, चेकबुक और 5000 कैश था। बदमाशों का पता नहीं चल पाया। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है। यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रोफेसर ईशा पीएनबी से रिटायर्ड चीफ मैनेजर कुलदीप सिंह की बेटी हैं।
कुलदीप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी टिम्ट कॉलेज में प्रोफेसर है। शाम को वे कॉलेज से छुट्टी के बाद एक्टिवा पर कमला नगर स्थित घर पर पहुंची थी। गली मेें एक्टिवा रोक कर गेट खोलने लगी। इस दौरान एक्टिवा पर रखा बैग बाइक पर दो युवक छीनकर फरार हो गए। बेटी ने शोर भी मचाया। जब तक लोग बाहर आए तो स्नैचर काफी दूर जा चुके थे। बैग में आईफोन, लेपटॉप, कैश, चेकबुक समेत अन्य सामान था।
सामने आया है कि स्नैचर पहले से ही पीछा कर रहे थे। हालांकि इस दौरान प्रोफेसर ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रामपुरा चौकी इंचार्ज ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों का पता किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।





