You are currently viewing मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में लगी भीषण आग, 10 नवजात जिंदा जले, खिड़की तोड़कर बाहर निकाले 37 बच्चे

मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में लगी भीषण आग, 10 नवजात जिंदा जले, खिड़की तोड़कर बाहर निकाले 37 बच्चे

झांसी: शुक्रवार रात झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थित स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। आग लगने के कारण ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वार्ड की खिड़की तोड़कर 39 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि 5 बच्चों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इस हादसे के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और इस मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

A huge fire broke out in the pediatric ward of the medical college, 10 newborns burnt alive, 37 children were taken out by breaking the window