You are currently viewing जालंधर बाइपास के नजदीक जुआरी से 7 लाख की लूट, हारने के बाद कार घेर कर पीटा; पैसे और लाइसेंसी पिस्टल छीनकर बदमाश फरार

जालंधर बाइपास के नजदीक जुआरी से 7 लाख की लूट, हारने के बाद कार घेर कर पीटा; पैसे और लाइसेंसी पिस्टल छीनकर बदमाश फरार

लुधियाना: लुधियाना में एक सनसनीखेज घटना में एक कुख्यात गैंगस्टर और उसके साथियों ने जुआ खेलने के दौरान हार जाने पर एक जुआरी को बंधक बनाकर उससे 7 लाख रुपये और उसका लाइसेंसी पिस्टल लूट लिया। पुलिस ने एक कुख्यात गैंगस्टर और उसके 3 साथियों सहित 4 अज्ञत बदमाशों के खिलाफ देर रात मामला दर्ज किया है।

घटना गुरुवार रात 12 बजे थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत हुई जब जालंधर से आए एक जुआरी जान, लुधियाना में एक घर में चल रहे जुए में शामिल हुआ था। इस जुए में शहर का एक कुख्यात गैंगस्टर भी दांव लगा रहा था। जुआ हारने पर गैंगस्टर ने जान को जालंधर बाइपास के पास घेर लिया और उसका अपहरण कर लिया।

बदमाशों ने जान के साथ मारपीट की और उसका लाइसेंसी पिस्टल छीन लिया। इतना ही नहीं, गैंगस्टर ने जान के लुधियाना में रहने वाले एक परिचित को फोन कर उससे 7 लाख रुपये मंगवा लिए।

पीड़ित ने इस घटना की जानकारी लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल को दी। जिसके बाद CIA-1 और अन्य थानों की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

CIA-1 इंचार्ज राजेश के अनुसार, पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है और चार अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मयंक नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी गैंगस्टर शहर से फरार हो गया है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

7 lakhs looted from a gambler near Jalandhar bypass, after losing, he was surrounded in his car and beaten; the goons escaped after snatching money and licensed pistol