
सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
पुलिस के अनुसार, हादसा सारनेश्वर ब्रिज के पास हुआ जब गुजरात से जोधपुर जा रही एक कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। सभी मृतक फलोदी के खारा गांव के रहने वाले थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिरोही, अनिल कुमार ने बताया, कार का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि परिवार गुजरात से अपने गांव लौट रहा था। हादसे के कारण परिवार की खुशी मातम में बदल गई है।
View this post on Instagram


major-accident-due-to-tyre-burst-car-fell-into-drain-5-members-of-same-family-died-on-the-spot




