
लुधियाना: गांव रणिया स्थित जे.के. रिजॉर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में दुल्हन के पिता का कैश बैग चोरी हो गया था। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित सिकंदर सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को उनकी बेटी की शादी थी। शादी समारोह के दौरान वह कुछ देर के लिए कुर्सी पर बैठे थे और उनका बैग पास ही रखा था। कुछ देर बाद जब उन्होंने बैग देखा तो वह गायब था। रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन युवकों को बैग चोरी करते हुए देखा गया। इन युवकों ने ऑटो से फरार होने की कोशिश की थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो का नंबर प्राप्त किया और तीनों आरोपियों की पहचान की। आरोपियों की पहचान घनईया लाल, बादक और विशाल उर्फ सोनी के रूप में हुई है। ये सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और ऑटो चलाते हैं। पुलिस ने आरोपियों से ऑटो भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
View this post on Instagram

There was a commotion during the wedding ceremony in Punjab




