
जगराओं: जगराओं में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एसडीएम ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों ने एक सेवादार की बेरहमी से पिटाई कर दी।
पीड़ित सेवादार अजय कुमार ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रहा था, तभी एसडीएम के रीडर ने उसे फोन कर दफ्तर आने के लिए कहा। जब वह दफ्तर पहुंचा तो तहसीलदार साहब के लिए चाय बनाने के लिए कहा गया। चाय बनाने के लिए पैसे ना होने की बात पर रीडर और अन्य कर्मचारियों ने उसको कमरे में बंद कर मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कर्मचारी अक्सर दफ्तर में शराब पीते हैं और अगर वह उनको रोकता है तो उसे धमकाया जाता है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
View this post on Instagram


A servant was beaten up in the SDM office, the employees locked him in a room and beat him; there was a dispute over tea




