You are currently viewing पंजाब में जागरण के दौरान पंडाल ढहा, मची चीख-पुकार, दो महिलाओं की मौत; भगवान शिव की मूर्ति भी गिरकर खंडित

पंजाब में जागरण के दौरान पंडाल ढहा, मची चीख-पुकार, दो महिलाओं की मौत; भगवान शिव की मूर्ति भी गिरकर खंडित

लुधियाना: लुधियाना में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। शहर के हंबडा रोड स्थित श्री गोविंद गोधाम मंदिर के पास आयोजित देवी जागरण के दौरान तेज आंधी के कारण पंडाल ढह गया। इस दौरान विराजमान भगवान भोलेनाथ की मूर्ति भी गिरकर खंडित हो गई।

इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान ऋषि नगर की रहने वाली रजनी और द्वारका ऐनक्लेव की रहने वाली सुनीता के रूप में हुई है। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं, जिन्हें शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

द्वारका ऐनक्लेव के लोगों द्वारा आयोजित इस जागरण में भेंट गाने के लिए गायिका पल्लवी रावत को बुलाया गया था। रात करीब 2 बजे अचानक तेज आंधी आ गई। आंधी की वजह से पंडाल ढह गया और उसमें बैठे लोग दब गए। मौजूद लोगों के अनुसार, आंधी आने के बाद भी आयोजकों ने लोगों को पंडाल में बैठे रहने को कहा था। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पंडाल के ढहने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Pandal collapsed during Jagran in Punjab, there was chaos, two women died; Lord Shiva’s idol also fell and broke