
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक पड़ोसी से बाइक लेने के विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। रमेश कोल नामक व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। घटना के अनुसार, रमेश कोल अपने पड़ोसी बिज्जू पंडित की बाइक लेकर गया था। देर से लौटने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान बिज्जू ने रमेश पर पत्थर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बिज्जू पंडित को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी है। ब्यौहारी एसडीओपी ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
View this post on Instagram


Borrowing a bike from a neighbor proved costly, he had to pay the price by sacrificing his life; know the whole story




