You are currently viewing एक ही परिवार ने 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव; इलाके में सनसनसी

एक ही परिवार ने 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव; इलाके में सनसनसी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतकों में एक व्यक्ति और उसकी चार बेटियां शामिल हैं।

शुक्रवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने एक घर का दरवाजा तोड़ा। घर के अंदर पांच लोगों के शव मिले। मृतकों के पास से सल्फास की गोलियां और जूस के पैकेट बरामद हुए। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि परिवार का मुखिया 24 सितंबर से घर में बंद था। मृतक की पत्नी की एक साल पहले कैंसर से मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की चार बेटियों में से एक अंधी थी और दूसरी को चलने में दिक्कत थी।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या क्यों की। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या परिवार के मुखिया ने ही अपनी बेटियों को जहर दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस अभी तक इस मामले के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

5 members of a family committed suicide, bodies of all were found in a closed room; sensation in the area