You are currently viewing Air India के विमान में बम की धमकी, यात्रियों में मची अफरातफरी; एयरपोर्ट पर आपातकाल का ऐलान

Air India के विमान में बम की धमकी, यात्रियों में मची अफरातफरी; एयरपोर्ट पर आपातकाल का ऐलान

मुंबई: मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के विमान को आज गुरुवार को बम होने की धमकी मिली थी। इसके बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। हवाई अड्डे से जुड़े सूत्रों के अनुसार, विमान सुबह करीब 8 बजे हवाई अड्डे पर उतरा। विमान में 135 यात्री सवार थे और विमान को आइसोलेशन बे पर ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि सुबह 8:44 बजे यात्रियों को विमान (AI-657) से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जैसे ही विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचा, पायलट ने बम की धमकी की जानकारी दी। एयरपोर्ट को सुबह 7:30 बजे मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद सुबह 7:36 बजे हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, सभी यात्री और चालक दल को विमान से बाहर निकाल लिया गया है और सभी सुरक्षित हैं। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि धमकी किसने और कैसे दी। मामले की जांच की जा रही है।

Bomb threat on Air India plane, panic among passengers; Emergency declared at airport