
जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय की विद्यार्थी परिषद की ओर से फैशन डिजाइनिंग एवं पोलिटिकल साइंस विभागों के सौजन्य से स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। विद्यार्थी परिषद की छात्राओं द्वारा तिरंगे बैज बनाए गए व एचएमवी परिवार में मिठाई बांटी गई। छात्रा क्रिस सोंधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कविता उच्चारण किया। फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं ने श्रीमती नवनीता के निर्देशन में पेंट करके तिरंगे बनाए।
इस अवसर पर पोलिटिकल साइंस विभाग द्वारा डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती अल्का शर्मा के निर्देशन में किया गया। जाह्नवी (बी.ए.) इस प्रतियोगिता में विजयी रही। संगीत विभाग की छात्राओं ने डॉ. प्रेम सागर के निर्देशन में देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने उपस्थित सभी अध्यापकों व छात्राओं के चेहरे व हाथ पर पेंट से तिरंगे बनाए। इसी उपलक्ष्य में हिस्ट्री विभाग एवं स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की ओर से भी कविता उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हिस्ट्री विभागाध्यक्षा श्रीमती प्रोतिमा मंडेर, हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया, श्रीमती पवन कुमारी, डॉ. दीप्ति धीर व पंजाबी विभाग से श्रीमती कुलजीत कौर उपस्थित रहीं।
एनसीसी व एनएसएस की छात्राओं ने भारत माता की जय का उद्घोष किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि भारत जैसे महान देश के नागरिक होने पर हमें गर्व करना चाहिए। यह आकाादी बहुत कुर्बानियां देकर प्राप्त की गई है। इसलिए इसके महत्व को पहचानना जरूरी है। अध्यापकों ने भी तिरंगे वस्त्र पहने थे। इस अवसर पर डीन विद्यार्थी परिषद डॉ. उर्वशी मिश्रा समेत टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

HMV celebrated Independence Day students made tricolor badges; distributed sweets




