You are currently viewing बलात्कार के दोषी राम रहीम एक बार फिर आया जेल से बाहर, जानें कितने दिनों की मिली फरलो?

बलात्कार के दोषी राम रहीम एक बार फिर आया जेल से बाहर, जानें कितने दिनों की मिली फरलो?

नई दिल्ली: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक पर फिर जेल से बाहर आ गए हैं। इस बार उन्हें फरलो मिली है। वह 21 दिन जेल से बाहर रहेंगे। मंगलवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकल गए।

जानकारी के मुताबिक राम रहीम का काफिला बरनावा आश्रम के निकला है। राम रहीम फरलो की अवधि बागपत में बिताएंगे। बता दें कि राम रहीम को पेरोल या फरलो देने को लेकर एक याचिका दाखिल हुई थी और कोर्ट ने सरकार को इस पर फैसला लेने के लिए कहा था।

बता दें, राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के लिए दोषी ठहराया था। सीबीआई ने 2003 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों पर मामला दर्ज किया था। कुरुक्षेत्र में पुलिस स्टेशन सदर में पहले दर्ज मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ली थी। साल 2017 में राम रहीम को सजा सुनाई गई। रेप के मामले में 20 साल और हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा मिली थी।

rape-convict-ram-rahim-is-out-of-jail-once-again-know-for-how-many-days-he-got-furlough