You are currently viewing OMG! बिल्डिंग की 24वीं मंजिल से कूद गया शख्स, खून से सनी हुई मिली लाश; खुदकुशी की ये वजह आई सामने

OMG! बिल्डिंग की 24वीं मंजिल से कूद गया शख्स, खून से सनी हुई मिली लाश; खुदकुशी की ये वजह आई सामने

नोएडा: नोएडा में सेक्टर-79 के गौर स्पाट वुड सोसाइटी में 24वीं मंजिल पर बने फ्लैट से गिरकर मंगलवार शाम को 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिस समय घटना हुई फ्लैट का मालिक बाहर था। युवक और उसकी पत्नी फ्लैट में ही रहते थे और बतौर घरेलू सहायक और सहायिका अपनी सेवाएं दे रहे थे। युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

एसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि मंगलवार शाम को साढ़े छह बजे के करीब सेक्टर-113 थाने की पुलिस को सूचना मिली कि गौर सोसाइटी के 24वीं मंजिल स्थित फ्लैट से कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी है। मृतक की पहचान उड़ीसा निवासी अजय उर्फ भारत रत्न के रूप में हुई। जिस समय युवक ने छलांग लगाई फ्लैट पर उसकी पत्नी भी मौजूद थी।

सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि अचानक से जमीन पर किसी के गिरने की आवाज आई। गार्ड भागकर जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर खून से सना हुआ पड़ा है और उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक जिस समय घटना हुई फ्लैट का मालिक अंदर मौजूद नहीं था। पुलिस ने फ्लैट मालिक से संपर्क किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर अजय और उसकी पत्नी की अक्सर लड़ाई होती थी।

मंगलवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है घरेलू कलह से चलते युवक ने ऊंचाई से कूदकर खुदकुशी कर ली। वहीं सोसाइटी के ही कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों को जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस मृतक की पत्नी से भी पूछताछ करने की बात कह रही है।

OMG! A man jumped from the 24th floor of a building, his body was found soaked in blood