You are currently viewing महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा; जानें कितनी पहुंच गई है कीमत

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा; जानें कितनी पहुंच गई है कीमत

नई दिल्ली: आम लोगों को बजट के बाद झटका लगने वाला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर महंगा कर दिया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 अगस्त 2024 से लागू हो गए हैं।

आज अगस्त महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। दिल्ली में दाम 1652.50 रुपए हो गया है। कोलकाता में सिलेंडर 1764.50 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 1605 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1817 रुपए का हो गया है।

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 में मिल रहा है। आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है।

Inflation shock on the first day of the month, LPG cylinder became expensive; Know how much the price has reached