You are currently viewing होम लोन, कार लोन हो गया महंगा, भारत के सबसे बड़े बैंक ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

होम लोन, कार लोन हो गया महंगा, भारत के सबसे बड़े बैंक ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लाखों कस्टमर्स को आज सोमवार, 15 जुलाई की सुबह तगड़ा झटका दिया है। SBI ने अपने मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स आधारित कर्ज की दरों (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोतरी सलेक्टेड टेन्योर की MCLR पर लागू है। बैंक की ओर से लेंडिंग रेट्स में इजाफा करने के बाद MCLR से लिंक्ड होम लोन, ऑटो लोन समेत अन्य दूसरे रिटेल लोन की EMI बढ़ जाएगी। बढ़ी हुईं ब्याज दरें आज से ही लागू हो गई हैं। ऐसे में SBI के ग्राहकों को अब लोन पर ज्यादा ब्याज भरना पड़ेगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक ने अपने MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स) में बदलाव किया है। बदलाव के तहत MCLR में 5 से 10 बेसिस पाइंट की बढ़ोतरी की गई है. इसका मतलब हुआ कि MCLR में 0.05 फीसदी से 0.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

ग्राहकों की संख्या के लिहाज से एसबीआई अभी भी अन्य सभी बैंकों से काफी आगे है। SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI की ओर से MCLR में बढ़ोतरी करने से उसके विभिन्न लोन प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं। उसके चलते लाखों ग्राहकों के ऊपर ब्याज का बोझ बढ़ सकता है और उन्हें ज्यादा EMI का भुगतान करना पड़ सकता है।