नई दिल्ली: दिल्ली में पड़ी रही भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या को लेकर लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस जल संकट को लेकर भाजपा ने विधानसभा स्थल शहीदी पार्क से दिल्ली सचिवालय तक दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि अगर AAP दिल्लीवासियों को पानी मुहैया नहीं करा सकती तो इस्तीफा दे दो।

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, झुलसती हुई गर्मी में दिल्ली की जनता पानी के लिए त्राहीमाम कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने ये बनावटी संकट बनाया है। वो जल बोर्ड जो 2013 में 600 करोड़ के मुनाफे में था और आज 73 हजार करोड़ के घाटे में है। ये वो सरकार है जो हमेशा मुफ्त पानी का वचन देती थी और आज दिल्ली बूंद-बूंद के लिए तरस रही है।
उधर, इसी मामले में दिल्ली सरकार अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से मानी की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक महीने अतिरिक्त पानी दिया जाए। इससे पहले, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि रिकॉर्ड तापमान के बीच हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से के पानी की कटौती कर रही है।


There is chaos due to water shortage in Aam Aadmi Party government




