नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 जून को ही जेल जाना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट अंतरिम जमानत को सात दिन बढ़ाने के लिए दायर उनकी याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्रार ने याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार नहीं किया है।
बता दें, दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी की तरफ से गिरफ्तार किया गया था। जेल में 50 दिन रहने के बाद अरविंद केजरीवाल को 10 मई को जमानत मिली थी। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए उन्हें जमानत दी गई थी। अब 1 जून को उनकी 21 दिन की जमानत अवधि खत्म हो रही है।


Big news: Supreme Court gives a big blow to Arvind Kejriwal




