You are currently viewing अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, राम मंदिर में फोन ले जाने पर लगी पाबंदी; जानें क्यों लिया गया ये फैसला

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, राम मंदिर में फोन ले जाने पर लगी पाबंदी; जानें क्यों लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के बाद अब श्रद्धालु अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में भी रील्स और वीडियो नहीं बना पाएंगे। मंदिर निर्माण समिति ने राम मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी है। यह नियम लागू हो चुका है और किसी को भी मंदिर परिसर में मोबाइल नहीं ले जाने दिया जा रहा है और न ही वीडियो शूट करने दिया जा रहा है। यहां तक की वीआईपी लोगों को भी मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने की छूट नहीं है। मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा का कहना है कि सुरक्षा और भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मंदिर निर्माण समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस निर्णय का सम्मान करने की अपील की है।

राम मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालु सोच रहे होंगे कि जब मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी है तो वो अपना फोन कहां रखेंगे? दरअसल, राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए क्लॉकरूम की सुविधा होगी जहां वो अपना सामान और मोबाइल फोन रख सकेंगे। मंदिर परिसर के बाहर ही श्रद्धालु अपना सामान और मोबाइल रख सकेंगे।

मंदिर के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र का कहना है कि राम जन्मभूमि मंदिर के चारों ओर 14 फीट ऊंचा परकोटा बनाया जाएगा जिसके अंदर छह अन्य मंदिर होंगे। इस परकोटे में भगवान शिव और हनुमान जी के मंदिर भी शामिल होंगे। राम मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है और इसका निर्माण नागर शैली में हुआ है। राम मंदिर 2।7 एकड़ में फैला है। मंदिर में 392 पिलर और 44 दरवाजे हैं। राम जन्मभूमि मंदिर में पांच हॉल नृत्य मंडप, रंग मंडप, शोभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप हैं। इसी साल 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

Important news for devotees going to Ayodhya, ban on carrying phones in Ram temple; Know why this decision was taken