You are currently viewing विद्यार्थी ध्यान दें: इस दिन आएंगे CBSE 10वीं और 12वीं के Result, Board ने बताई तारीख

विद्यार्थी ध्यान दें: इस दिन आएंगे CBSE 10वीं और 12वीं के Result, Board ने बताई तारीख

नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट तारीख की घोषणा कर दी है। इतने इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आखिरकार 10वीं और 12वीं कक्षा की एग्जाम रिजल्ट की तारीख बता दी है।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किए जाएंगे। जो छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट देखने के लिए अपने डाक्यूमेंट तैयार रखें। एक बार नतीजे घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.nic.in, cbse.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, ’10वीं और 12वीं कक्षा के लिए सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट 20 मई 2024 के बाद घोषित होने की संभावना है।’ इसके मुताबिक 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन घोषित किए जाएंगे। जो छात्र कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर, उमंग ऐप सहित अन्य ऐप पर इससे जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

Students should pay attention: CBSE 10th and 12th results will come on this day, Board has announced the date.