You are currently viewing HMV की जर्नलिज्म की छात्राओं ने रोशन किया कॉलेज का नाम, ढेरों यूनिवर्सिटी स्थान प्राप्त कर लहराया जीत का परचम

HMV की जर्नलिज्म की छात्राओं ने रोशन किया कॉलेज का नाम, ढेरों यूनिवर्सिटी स्थान प्राप्त कर लहराया जीत का परचम

जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.वॉक जर्नलिज्म एंड मीडिया सैमेस्टर-3 की छात्राओं ने ढेरों यूनिवर्सिटी स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि सीमा कुमारी ने 400 में से 344 अंक प्राप्त कर प्रथम, रीना ने 340 अंक प्राप्त कर द्वितीय, दीपा प्रधान ने 334 अंक प्राप्त कर तृतीय, ऋचा व दीक्षा ने 332 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चतुर्थ, दमनप्रीत कौर ने 310 अंक प्राप्त कर पांचवां, अंजलि ने 284 अंक प्राप्त कर सांतवां, सहर थापर ने 273 अंक नौवां तथा महक ने 270 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि जर्नलिज्म की छात्राएं सदा ही कालेज का नाम रोशन करती हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा श्रीमती रमा शर्मा, सुश्री प्रियंका जैन व श्रीमती प्रिया भी उपस्थित थे।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

Journalism students of HMV came out on top won many university places and hoisted the flag of victory