
जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग मॉस कम्यूनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन की ओर से वर्ल्ड रेडियो डे के अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में वर्कशाप का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन ऑल इंडिया रेडियो के आर.जे. पारस चड्ढा उपस्थित थे।
विभागाध्यक्षा श्रीमती रमा शर्मा ने उनका स्वागत किया तथा उनका परिचय दिया। पारस चड्ढा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रेडियो में आवाका के माध्यम से ही दुनिया आपको जानती है। उन्होंने छात्राओं को कहा कि अपनी क्षमताओं को पहचानें तथा अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें।

उन्होंने कहा कि रेडियो में उच्चारण शुद्ध होना आवश्यक है तथा अपनी संस्कृति की जानकारी होना जरूरी है। मॉस कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। रेडियो आम बोलचाल की भाषा का प्रयोग करता है। शब्द एक बार बोले जाएं तो वापिस नहीं आते। आर.जे. को सही तैयारी करना जरूरी है। शीशे को अपना सच्चा दोस्त बनाएं।

इस अवसर पर छात्राओं सिमरन, शिवानी व साहिबप्रीत ने अपनी स्वरचित कविताएं सुनाईं। श्रीमती रमा शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग को इस आयोजन पर बधाई दी। डीन यूथ वैलफेयर व पंजाबी विभागाध्यक्षा श्रीमती नवरूप ने श्रीमती रमा शर्मा, प्रियंका जैन व प्रिया शर्मा के साथ मुख्यातिथि का सम्मान किया। वर्कशाप छात्राओं के लिए काफी लाभदायक रही।




खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Workshop organized in HMV on the occasion of ‘World Radio Day’





